• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू वित्त अधिकारी को पदोन्नति पर दी बधाई।

Published on: 03 Jun 2026

*आईजीयू वित्त अधिकारी को पदोन्नति पर दी बधाई।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में पिछले 2.5 वर्ष से वित्त अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे श्री अनिल कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, वित्त विभाग द्वारा पदोन्नति कर नगर निगम, मानेसर, गुरुग्राम में बतौर मुख्य लेखा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने वित्त अधिकारी श्री अनिल कुमार को पदोन्नति होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वित्त अधिकारी श्री अनिल कुमार ने विश्वविद्यालय में बड़ी ही कर्मठता, मेहनत व ईमानदारी से कार्य किया और भविष्य में भी कड़ी मेहनत व ईमानदारी से कार्य करेंगे। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी श्री अनिल कुमार को बधाई दी। उन्होंने विश्वविद्यालय को विकसित करने में वित्त अधिकारी श्री अनिल कुमार के योगदान व सहयोग को सराहनीय बताया। वित्त अधिकारी श्री अनिल कुमार ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और अपना अनुभव साझा किया। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार संजीव कुमार, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार, परीक्षा नियंत्रण डॉ. विपुल यादव, अकाउंट ऑफिसर एसएन शर्मा, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार डॉ. अंशु, श्री नवीन नागपाल एसडीई श्री सुरेंद्र कुमार, प्रोफेसर सतीश खुराना, विकास कुमार, संदीप, विक्रम सिंह, प्रीति, अजय सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी श्री अनिल कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दी।